Sunday, March 24, 2013

आओ कोलाहल को स्वर दें

आओ कोलाहल को स्वर दें


बिखरे भावों को शब्द 
शब्द को गीत
गीत को लय दें
आओ कोलाहल को स्वर दें.

वर्षा के जल को प्रवाह
प्रवाह को दिशा
नदी को भागीरथ तट दें
आओ कोलाहल को स्वर दें.

संशय भरे अनिश्चय को निष्ठा
निष्ठा को विश्वास
विश्वास को संकल्पित मन दे
आओ कोलाहल को स्वर दें.

भटके लोगों को राह
राह को ध्येय
ध्येय तक बढते पग दें
आओ कोलाहल को स्वर दें.

1 comment:

  1. namaste, manmohan ji...
    ye bahut acchi kavita he...
    yah aapne hi likhi he ya iske lekhak koi aur he...
    kripya batane ka kashth kare ki iske lekhak kon he......

    ReplyDelete